नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में युवाओं ने मेले को बंद करने की उठाई माँग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और स्थानीय व्यापारियों ने उठाए सवाल, युवाओं ने निकाली रोष रैली
सितंबर 30, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होने वाले मेलों और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और स्थानीय व्यापारियों ने चौगान मैदान में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग उठाई है।
नाहन में आज युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर रोष रैली निकाली और जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने भी डीसी से मुलाकात कर चौगान मैदान में व्यापारिक गतिविधियां बंद करवाने की मांग रखी। पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के बैनर तले रोष रैली में पहुँचे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि मैदान में लगातार आयोजित होने वाले मेलों और अन्य गतिविधियों के चलते उन्हें भर्तियों के लिए अभ्यास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने यह भी मांग उठाई कि विकल्प के तौर पर चम्बा मैदान को सुबह 3 बजे से रात 9 बजे तक खुला रखा जाए, ताकि भर्ती की तैयारी कर रहे युवा नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास कर सकें। उन्होंने कहा कि इस मैदान को समय पर नहीं खोला जा रहा है युवाओं का कहना है कि चौगान मैदान का उपयोग मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए होना चाहिए और यहां मेलों के आयोजन पर रोक लगाई जानी चाहिए।
पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से युवा इस समस्या से जूझ रहे हैं और संगठन के माध्यम से जिला प्रशासन को पहले भी समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है उन्होंने आरोप पर लगाया कि स्थानीय प्रशासन भी उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है जिसका खामियाजा भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।
चौगान मैदान में आयोजित होने वाली व्यापारिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय व्यापारी भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। व्यापारियों ने जिला उपायुक्त से मुलाकात कर मैदान में व्यापारिक गतिविधियां बंद करवाने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि चौगान मैदान में लगने वाले मेलों और दुकानों के कारण स्थानीय कारोबार प्रभावित होता है।
ऐसे में मैदान में व्यावसायिक गतिविधियों के बजाय खेल और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
बाईट : दिग्विजय गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल, नाहन
बाईट: प्रदर्शन में शामिल युवा बाईट: योगी ठाकुर, अध्यक्ष, पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन