व्यापार

नाहन में दिव्यांग बच्चे बना रहे रंग बिरंगी राखियाँ, बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है मकसद

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 24, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): राखी का त्योहार नजदीक है और बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। इस बीच नाहन शहर में आस्था स्पेशल स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा राखियां तैयार की जा रही हैं। आस्था स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चे अपने हाथों से तैयार कर रहे हैं।

आस्था स्पेशल स्कूल नाहन के यह विशेष बच्चे पिछले कई सालों से रक्षाबंधन के लिए राखियां तैयार करते आ रहे हैं इन बच्चों द्वारा तैयार की जाने वाले राखियों की बाजार में भी खूब डिमांड रहती है।

इस पहल के पीछे का मुख्य उद्देश्य इन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है वहीं बच्चों में राखियां बनाने को लेकर खासा उत्साह है। राखियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष काउंटर लगाए गए हैं, जहां लोग इन बच्चों के हाथों से बनी राखियां खरीद रहे हैं।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।