राजनीति

नाहन पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिवंगत भाजपा नेता विनय गुप्ता के परिजनों से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नाहन पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिवंगत भाजपा नेता विनय गुप्ता के परिजनों से की मुलाकात

अक्तूबर 07, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नाहन पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता विनय गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नायब सिंह सैनी ने विनय गुप्ता के निधन पर शोक जताते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

भाजपा नेता विनय गुप्ता का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नाहन पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। नेताओं ने विनय गुप्ता के निधन को भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।