अपराध

नाहन में दो समुदाय में उपजे विवाद का मामला, दोनों समुदाय के लोगों की डीसी कार्यालय में हुई बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नाहन में दो समुदाय में उपजे विवाद का मामला, दोनों समुदाय के लोगों की डीसी कार्यालय में हुई बैठक

दोनों समुदाय के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

अक्तूबर 24, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): नाहन शहर में शुक्रवार को दो समुदाय के बीच उपजे विवाद मामले को लेकर आज डीसी कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित हुई जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को बुलाया गया। प्रशासन द्वारा दोनों समुदाय के लोगों से आपकी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई जिसका दोनों समुदाय के लोगों ने सहमति जताई है।

बैठक में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। विधायक अजय सोलंकी ने कहा की आपसी सौहार्द के लिए जाने जाने वाले ऐतिहासिक शहर में इस तरह का मामला सामने आना चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि जहां पर यह भी विवाद उपजा था उस क्षेत्र में शांति बहाल है और अभी भी पुलिस फोर्स की तैनाती है। उधर बैठक में पहुंचे सिक्ख और वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा बुलाई गई बैठक में शांति बनाए रखने पर चर्चा हुई है और दोनों समुदाय के लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा की छोटी से कहासुनी को लेकर विवाद उपजा था जिसने बड़ा रूप ले लिया मगर अब दोनों ही समाज के लोग शांति बनाए रखना चाहते हैं।

बाईट: गुरविंदर सिंह, प्रतिनिधि सिक्ख समाज

बाईट: प्रदीप सहोत्रा, प्रतिनिधि, वाल्मीकि समाज

बाईट: अजय सोलंकी, विधायक, नाहन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।