राज्य

नई दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नई दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

सितंबर 30, नई दिल्ली: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारतीय किसान संघ की महिला इकाई की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से 5 हजार से अधिक महिला किसानों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन में महिला किसानों की औपचारिक पहचान, कृषि क्षेत्र में उनके योगदान और नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला किसानों ने खेती से जुड़े अपने अनुभव और नवाचार भी साझा किए।

सम्मेलन के दौरान प्राकृतिक और जैविक खेती, गौ-आधारित खेती, देशी बीजों के संरक्षण और रसायनों के कम इस्तेमाल जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महिला किसानों ने बताया कि खेती के साथ-साथ वे पशुपालन, बीज संरक्षण और जैव-विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं को साझा मंच उपलब्ध कराना, उनके अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ाना और किसान परिवारों में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करना है। भारतीय किसान संघ के मुताबिक, उसकी ग्राम समितियों में 42 लाख से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय हैं, जिनमें 7 लाख से ज्यादा महिला कार्यकर्ता शामिल हैं।

बाइट: महिला किसान (वीडियो कैप्शन: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। भारतीय किसान संघ की महिला इकाई के इस सम्मेलन में 5 हजार से अधिक महिला किसानों ने हिस्सा लिया।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।