नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12वां ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों का सम्मेलन शुरु
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12वां ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों का सम्मेलन चल रहा है। यह सम्मेलन सदस्य देशों के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के लिए सार्थक चर्चा करने, आम सहमति बनाने और पर्यावरण सहयोग को मजबूत करने का एक मंच प्रदान करता है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 का विषय है 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण'। श्री यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे सहयोग को और मजबूत करने और पर्यावरण कार्य समूह के लिए सकारात्मक परिणामों के लिए सार्थक तरीके से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।