अपराध

नई दिल्ली में आज बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नई दिल्ली में आज बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: आज नई दिल्‍ली में बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक में आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, मादक पदार्थ, कट्टरपंथ, तस्‍करी, अवैध वित्तीय लेनदेन और साइबर खतरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह बैठक आतंकवाद और संगठित अपराध जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बिम्सटेक देशों के साझा संकल्प को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि सभी देश आपसी समन्वय के माध्यम से बिम्सटेक क्षेत्र को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल-बिम्सटेक एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल है।

इसका उद्देश्य बंगाल की खाड़ी से लगे देशों और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है। बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद इस दो दिवसीय बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह गृह मामलों के वरिष्ठ सचिव मंजूर मुर्शिद चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बैठक में भाग लेगा।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।