नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 अक्टूबर 2026
आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से लंबित महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे ।
हाल के महीनों में केंद्र ने दोनों राज्यों के बीच बातचीत और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा दिया है। जुलाई में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में दोनों मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इसके बाद केंद्रीय जल आयोग की अध्यक्षता में विस्तारित तकनीकी समिति ने काम शुरू किया है।
दिल्ली रवाना होने से पहले आज रायपुर विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय जल आयोग को लिखित रूप से आश्वस्त किया है कि दोनों प्रदेशों के व्यापक हित में आयोग द्वारा लिया गया निर्णय दोनों राज्य सरकारों को मान्य होगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह बैठक महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए है, जो छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चल रहा है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति से यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा रहा है। इस विवाद का समाधान दोनों राज्यों के कृषि, उद्योग और जल प्रबंधन पर असर डाल सकता है। यदि जल स्रोतों का साझा उपयोग तय हो जाता है, तो किसानों को बेहतर सिंचाई, उद्योगों को स्थिर पानी आपूर्ति और आम जनता को जल संकट से राहत मिल सकती है।