नई दिल्ली: पीएम मोदी भजन क्लबिंग कार्यक्रम में हुए शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 25, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भजन क्लबिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसका आयोजन दीनदयाल उपाध्याय पार्क में हुआ। अवसर जनसंघ के संस्थापको में से एक प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का था। साथ ही संयोग अनंत चतुर्दशी का भी रहा। अनंत चतुर्दशी के दिन विघ्नहर्ता गणपति के भावपूर्ण विसर्जन का भी होता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। संगीतमय भजन प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम भक्तिमय नज़र आया। शुरूआत राघव और प्राची ने की। उन्होंने एक के बाद एक भजन सुनाए। जिन पर दिल्ली के GEN-Z के साथ प्रधानमंत्री भी मंत्रमुग्ध नज़र आए।
श्रद्धा, भक्ति और आस्था की रसधारा में युवा ख़ूब झूमें। युवाओं में भक्ति की ये शाम और सुहानी हो उठी जब हनुमान अंश फिल्म के लोकप्रिय ट्रैक 'पार्वती' को साधु तिवारी ने अपने अनोखी शैली में सुनाया।
हनुमान अंश के ही लेखक और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने ह्रदय में जिनके सीता-राम सुनाया।
राघव-प्राची ने राष्ट्रभक्ति के गीत सुनाए।
(कैप्शन- नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भजन क्लबिंग कार्यक्रम में हुए शामिल)
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भजन क्लबिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जो प.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अनंत चतुर्दशी के दिन विघ्नहर्ता गणपति का विसर्जन भी हुआ। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि देश के प्रमुख नेता धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पहचान को बल मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि युवाओं में धार्मिक पर