देश

नई दिल्ली: सरकार ने पशुधन बीमा योजना पोर्टल की शुरुआत की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नई दिल्ली: सरकार ने पशुधन बीमा योजना पोर्टल की शुरुआत की

सरकार ने आज नई दिल्ली में पशुधन बीमा योजना पोर्टल की शुरुआत की। यह पोर्टल पशुधन बीमा के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा। इसके माध्यम से पशुपालन और डेयरी विभाग की पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत बीमित पशुओं की पॉलिसी जारी करने, बीमा दावों के निपटारे, निगरानी और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पशुधन बीमा सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुलभ बनाना है। इससे पशुपालकों को जोखिम से सुरक्षा मिलेगी और उनकी आजीविका को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि अब किसान बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और पूरी प्रक्रिया की डिजिटल माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के किसानों की आय बढ़ाने, उनकी कृषि और पशुधन संपत्तियों की सुरक्षा करने तथा तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को पूरा करने में यह पोर्टल मदद करेगा।

यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। इससे पशुपालक अपनी परिचित भाषाओं में बीमा संबंधी जानकारी और सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।