राजनीति

नई दिल्ली में टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नई दिल्ली में टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन

अक्टूबर 01, नई दिल्ली: नई दिल्ली में गुरुवार को टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। "टेक्सटाइल विज़न-2047" की थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश के टेक्सटाइल उद्योग के भविष्य, विकास और चुनौतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद टेक्सटाइल उद्योग समूह के को-ऑर्डिनेटर एवं चेयरपर्सन महेश हुरकट ने टेक्सटाइल समिट के विज़न, उद्देश्यों और रोडमैप पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल सेक्टर के विकास, उद्योग की प्राथमिकताओं और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में टेक्सटाइल उद्योग की भूमिका पर बात रखी।

फोटो स्त्रोत: X/ girirajsinghbjp

💡 पृष्ठभूमि (Background)

टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 एक वार्षिक कार्यक्रम है, जहाँ देश के कपड़ा उद्योग के प्रमुख हितधारक भविष्य की दिशा तय करते हैं। यह आयोजन "टेक्सटाइल विज़न‑2047" पर आधारित है, जिसमें उद्योग की वृद्धि, नवाचार और चुनौतियों पर चर्चा होती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कपड़ा क्षेत्र के लिए एक रणनीतिक रोडमैप पेश करती है, जिससे निर्यात, रोजगार और प्रौद्योगिकी अपनाने पर असर पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर रोजगार के नए अवसर, किफ़ायती वस्त्रों की उपलब्धता और उद्योग की स्थिरता के माध्यम से आर्थिक उत्थान के रूप मे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।