मनोरंजन

'नई नवेली' ने 3 दिन में दुनियाभर में कमाए 16.26 करोड़, दशहरे पर धमाका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'नई नवेली' ने 3 दिन में दुनियाभर में कमाए 16.26 करोड़, दशहरे पर धमाका

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म 'नई नवेली' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. ये बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है.

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने शानदार ओपनिंग करते हुए दुनियाभर में 4.6 करोड़ ग्रॉस कमाई अपने नाम की, जबकि दूसरे दिन अच्छी बढ़त हासिल करते हुए फिल्म ने 5.7 करोड़ का कलेक्श किया.

'नई नवेली' बॉक्स ऑफिस डे 3 वहीं तीसरे दिन नई नवेली ने 5.96 करोड़ की कमाई अपने नाम की है.

इस तरह से फिल्म ने अच्छा परफॉर्मेंस देते हुए ओपनिंग वीकेंड पर दुनिया भर में कुल 16.26 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है.

बता दें, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 'रणबाली', 'जेलर 2', और 'प्रहार' से क्लैश देखने को मिल रहा है.

पहले वीकेंड में शानदार शुरुआत के साथ 'नई नवेली' ने आने वाले हफ्ते के लिए भी स्टेज सेट कर दिया है.

'नई नवेली' के बारे में नई नवेली फिल्म में रामायण के साथ इसका कनेक्शन दिखाते हुए, देसी फैंटेसी और एक अजीबो गरीब परिवार की कहानी को पेश किया गया है.

इस तरह से ये कहानी एक जानी पहचानी इंडियन स्टोरीटेलिंग के साथ लार्जर देन लाइफ थिएट्रिकल एंटरटेनर भी है.

इस हॉरर-कॉमेडी और माइथोलॉजिकल फिल्म की कहानी मेरठ में रहने वाले एक अजीबोगरीब और उलझे हुए अवस्थी परिवार की है.

फिल्म में यामी गौतम के अलावा, आदिनाथ एम.

कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.

नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है. फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।