अपराध

नाइजीरिया में बड़ा नाव हादसा, 51 लोगों की मौत

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 21, नई दिल्ली: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोटो में दर्दनाक नाव हादसे में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, नाव में 80 से ज्यादा लोग सवार थे, जो गोराऊ इलाके से नदी पार कर खेतों में काम करने जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि नाव, यात्रा शुरू होने के करीब एक मिनट बाद ही पलट गई।

मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कई शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जबकि तलाशी अभियान जारी है। प्रारंभिक जांच में नाव के ओवरलोड होने की बात सामने आई है।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।