खेल

नाइजीरिया ने टी20 वर्ल्ड में बनाई जगह, जिम्बाब्वे को हराकर किया कमाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नाइजीरिया ने टी20 वर्ल्ड में बनाई जगह, जिम्बाब्वे को हराकर किया कमाल

नाइजीरिया ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालिफायर में जिम्बाब्वे को हराकर अगले साल होने वाले अंडर महिला टी20 वर्ल्ड कप में जगह पक्की कर ली है. 2027 के इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल करेगा.

नाइजीरिया ने फाइनल में जिम्बाब्वे को 4 रन से शिकस्त दी. टीम ने टूर्नामेंट में कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया.

मुकाबले में नाइजीरिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 98 रन बोर्ड पर लगाए.

इस टोटल को देखकर लगा कि जिम्बाब्वे आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. नाइजीरिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. टीम ने जिम्बाब्वे को सिर्फ 94 रन पर ऑलआउट कर दिया.

मैच खत्म होने में सिर्फ एक गेंद बाकी थी, जब टीम ने जीत हासिल की.

वे टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे.

नाइजीरिया के लिए कप्तान क्रिस्टाबेल चुक्वुओन्ये की 21 रनों की पारी खेली.

इससे टीम को 98 रन के टोटल तक पहुंचने में मदद मिली.

इसके अलावा ब्यूटी ओगुआई (19) और जेसिका बिएनी (15) ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया.

जिम्बाब्वे के लिए क्रिस्टीन मुतासा ने 2 विकेट लिए, जबकि तादिवानाशे गारुत्सा ने 1 विकेट हासिल अपने नाम किया.

इसके जवाब में, जिम्बाब्वे के लिए सलेम मुसेका (27), बेथेल जिन्यामा (21) और निकोलेट न्यिका (18) ने अहम पारियां खेलीं. लेकिन ये तमाम बल्लेबाज सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकीं.

अंतत: टीम 04 रन से पीछे रह गई.

नाइजीरिया के लिए उसेन पीस ने 3 विकेट चटकाए, जबकि जेनिफर गॉडविन और एनॉइंटेड अखिग्बे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

Nigeria punch their tickets for next year's Women's #U19WorldCup with victory over Zimbabwe in the Africa Qualifier Final 👊https://t.co/Fds8yCgwQW

ICC (@ICC) September 6, 2026

<script src="https://platform.x.co

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर नाइजीरिया की महिला क्रिकेट टीम के अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालिफायर में जिम्बाब्वे को हराकर अगले साल के विश्व कप में जगह पक्की करने की है। यह विषय नाइजीरिया के युवा खिलाड़ियों के उभरते कौशल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नाइजीरिया को विश्व क्रिकेट में एक नई पहचान दिलाती है और युवा महिलाओं के लिए खेल में प्रेरणा का स्रोत बनती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि देश में क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ेगी, युवा महिलाओं को खेल में भाग

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।