नैनीताल के लालकुआं से चलेगी त्यौहार विशेष ट्रेन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
12 सितम्बर 2026, नैनीताल: नैनीताल जिले के लालकुआं से कोलकाता के लिए रेलवे आगामी 8 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक साप्ताहिक त्यौहार विशेष रेलगाड़ी का परिचालन करेगा।
इस रेलगाड़ी का परिचालन वाया गोरखपुर होते हुए कुल 8 फेरों के लिए किया जाएगा।
यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को अपराह्न बारह बजकर पैंतीस मिनट पर लालकुआं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन अपराह्न ग्यारह बजकर पचपन मिनट पर कोलकाता पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह रेलगाड़ी 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से पूर्वाह्न पाँच बजे चलकर अगले दिन अपराह्न तीन बजकर पैंतालीस मिनट पर लालकुआं पहुंचेगी।
इस रेलगाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के छह-छह कोचों सहित कुल अट्ठारह कोच लगाए जाएंगे।