देश

Nainital Raj Bhavan: नैनीताल की भीड़भाड़ से दूर ढूंढ रहे हैं सुकून? सिर्फ 50 रुपये में घूमें पहाड़ों के बीच बसा खूबसूरत राजभवन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Nainital Raj Bhavan: नैनीताल की भीड़भाड़ से दूर ढूंढ रहे हैं सुकून? सिर्फ 50 रुपये में घूमें पहाड़ों के बीच बसा खूबसूरत राजभवन

Nainital Raj Bhavan Tourist Spot: नैनीताल की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो नैनी झील और मॉल रोड के अलावा राजभवन को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. पहाड़ों के बीच 220 एकड़ में फैला राजभवन अपनी शानदार ब्रिटिश वास्तुकला, हरे-भरे देवदार और चीड़ के जंगल और शांत माहौल के लिए खास है.

यहां घूमते हुए आपको पुरानी पत्थर की इमारत, ऊंची मीनारें और खूबसूरत झरोखे देखने को मिलेंगे, वहीं परिसर में बना 18 होल का गोल्फ कोर्स भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. खास बात यह है कि पर्यटक निर्धारित व्यवस्था के तहत राजभवन को अंदर से भी देख सकते हैं और गाइड के साथ इसकी कहानी और इतिहास जान सकते हैं.

अगर आप नैनीताल में भीड़भाड़ से हटकर कोई खूबसूरत और ऐतिहासिक टूरिस्ट स्पॉट देखना चाहते हैं, तो राजभवन आपके लिए बढ़िया जगह हो सकती है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।