देश

नाइटक्लब में फिर बढ़ा विवाद, पार्टी के बाद इंग्लैंड का दिग्गज हिरासत में, बेन स्टोक्स भी साथ?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नाइटक्लब में फिर बढ़ा विवाद, पार्टी के बाद इंग्लैंड का दिग्गज हिरासत में, बेन स्टोक्स भी साथ?

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स मुश्किल में फंस गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले डर्बी के एक नाइटक्लब में हुई घटना को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कार्स को हथकड़ी लगाए चार पुलिस अधिकारियों के साथ क्लब से बाहर ले जाते हुए देखा गया. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि आखिर उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई गई थी. दावा यह भी किया जा रहा कि बेन स्टोक्स भी उनके साथ हैं.

बताया जा रहा है कि घटना वाली रात कार्स अपने डरहम टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स के साथ क्लब में मौजूद थे. उस समय कार्स इंग्लैंड की टीम के साथ ड्यूटी पर नहीं थे और उन्हें सोमवार को नेशनल टीम से जुड़ना था. ईसीबी ने घटना की जानकारी होने की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.

बोर्ड ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद जरूरत के अनुसार आगे की जानकारी दी जाएगी.

Is that Ben Stokes lurking in the background? 🤣🤣🤣 Mate, your buddy Brydon Carse is getting arrested and you’re hiding behind the bloody pillar! 😂😂😂 What would joe root thinking right now 🤯🤣🤣#EnglandCricket #JoeRoot pic.twitter.com/fM2Pv27bL3 — Charlie (@Shanks63331148) August 23, 2026 थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिए गए कार्सरिपोर्ट्स के मुताबिक कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया.

बताया गया है कि वह कुछ देर बाद टीम होटल लौट आए थे. हालांकि, उन्हें हथकड़ी लगाए जाने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब इंग्लैंड क्रिकेट पहले से ही खिलाड़ियों से जुड़े कई विवादों के कारण चर्चा में है.

पहले भी कार्रवाई झेल चुके हैं कार्सब्रायडन कार्स पहले भी ईसीबी की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं. इस साल की शुरुआत में उन्हें 2017 से 2019 के बीच क्रिकेट मैचों पर 303 सट्टेबाजी करने के मामले में तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था. हालांकि, जिन मुकाबलों पर उन्होंने दांव लगाया था, उनमें वह खुद नहीं खेले थे.

ताजा घटना ने बेन स्टोक्स से जुड़े पुराने नाइटक्लब विवाद की याद भी ताजा कर दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स और उनके साथियों का एक रग्बी क्लब के खिलाड़ियों से विवाद हुआ था. बाद में स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।