खेल

नाइटक्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी, क्रिकेटर का वीडियो वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नाइटक्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी, क्रिकेटर का वीडियो वायरल

इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्राइडन कार्स बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक नाइट क्लब के बाहर हैं और उनके हाथ हथकड़ी से बंधे हुए हैं. दरअसल तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स इस समय काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे हैं, जहां उनकी टीम डरहम को डर्बीशायर पर 338 रनों की बड़ी जीत मिली.

यह मामला डर्बी का है, बताया जा रहा है कि घटना शनिवार, 22 अगस्त की है जब ब्राइडन कार्स डरहम टीम के अपने साथियों के साथ जीत का सेलिब्रेशन मनाने बाहर गए थे. उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें कार्ड को नाइट क्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी के साथ पाया गया.

उन्हें पुलिस अफसरों ने घेरा हुआ था और इस दौरान उनके साथ मैथ्यू पॉट्स और बेन स्टोक्स भी मौजूद रहे, जो काउंटी क्रिकेट में डरहम के लिए खेलते हैं. पॉट्स ने कार्स से बात करने की कोशिश भी की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्राइडन कार्स को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

🚨 Worst culture in England team 🚨 August 2026 - Brydon Carse was involved in an altercation outside a nightclub in Derby. July 2026 - Gus Atkinson Ben Stokes visited the nightclub break the team protocol.

October 2025 - Harry Brook drunken altercation with a nightclub pic.twitter.com/Ma09TUYyOR VIKAS (@Vikas662005) August 23, 2026

यह घटना उसके कुछ दिन बाद ही घटित हुई है, जब इंग्लैंड टीम के नए टेस्ट कप्तान जो रूट ने उम्मीद जताई थी कि उनके साथी खिलाड़ी दूसरों के लिए रोल मॉडल बनेंगे, लेकिन इंग्लैंड से क्रिकेटरों के साथ ऐसी घटनाएं निरंतर सामने आती रही हैं. इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं है कि ब्राइडन कार्स किसी लड़ाई या झगड़े

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।