नजीराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में सरकारी स्कूल की नकबजनी का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाइस ऑफ क्रांति पत्रकार आजम लाला
भोपाल देहात। नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरगांव स्थित शासकीय स्कूल में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूल से चोरी किया गया करीब 20 हजार रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वारदात के बाद चोरी गए सामान की बरामदगी भी संभव हो सकी।
जानकारी के अनुसार ग्राम रुनाहा निवासी हीरा गिरी गोस्वामी (60) ने 7 अक्टूबर को नजीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम डोंगरगांव स्थित शासकीय स्कूल का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति अंदर दाखिल हुआ और स्कूल में रखा सामान तथा मध्यान्ह भोजन के लिए रखी गेहूं की बोरी चोरी कर ले गया।
शिकायत पर नजीराबाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साहवाज खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम डोंगरगांव निवासी लाला बना उर्फ राजवर्धन सिंह (32) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के पीछे भूसे के ढेर में छिपाकर रखा चोरी का सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने मध्यान्ह भोजन की गेहूं की कट्टी, चार प्लास्टिक की कुर्सियां, दो लोहे की बेंच, एक लोहे की डेस्क, एक स्टील की बाल्टी और एक बिछाने का फर्श बरामद किया है। बरामद मशरूके की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी नजीराबाद साहवाज खान के नेतृत्व में उनि. फूल सिंह किरार, प्रआर. 32 प्रदीप किरार, प्रआर. 50 भागीरथ प्रसाद, आरक्षक मनोज धाकड़, आरक्षक उपेन्द्र सिंह और आर. 62 सुशील वर्मा की अहम भूमिका रही।
नजीराबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते शासकीय स्कूल में हुई नकबजनी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
नजीराबाद की त्वरित पुलिस कार्रवाई से शासकीय स्कूल की नकबजनी रोकी गई और चोरी का माल बरामद हुआ। यह दिखाता है कि जब समाज में किसी भी प्रकार का दुरुपयोग हो, तो कानूनी मार्ग अपनाना और अधिकारियों को तुरंत सूचित करना सबसे अच्छा उपाय है। शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा के लिए सामूहिक जागरूकता और सहयोग ज़रूरी है। इस घटना से प्रेरित होकर हम सब मिलकर अपराध को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ।