ऑनलाइन कैब चालक निकले अंतरराज्यीय वाहन चोर, 12 बाइक और कार बरामद

नोएडा, 21 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल, घटना में इस्तेमाल एक वैगनार कार और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io