व्यापार

नालंदा में कल लगेगा जॉब कैंप:150 पदों पर होगी बहाली, इंटरव्यू पर होगा सेलेक्शन; 8 से 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नालंदा में कल लगेगा जॉब कैंप:150 पदों पर होगी बहाली, इंटरव्यू पर होगा सेलेक्शन; 8 से 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

बिहारशरीफ स्तिथ श्रम संयुक्त भवन परिसर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इस कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर देंगी। जिले के बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जहां योग्यता के आधार पर उनका चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा।

इस जॉब कैंप में फील्ड एग्जीक्यूटिव और इंटर्नशिप के कुल 150 पदों पर बहाली की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से साक्षात्कार पर आधारित होगी। कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर ही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेंगे और साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पद और अनुभव के अनुसार न्यूनतम 8 हजार रुपए से लेकर अधिकतम 35 हजार रुपए प्रति माह तक का मानदेय-वेतन दिया जाएगा।

18 से 35 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी अभ्यर्थी भी इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचे अभ्यर्थी जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने जिले के सभी योग्य स्नातक युवाओं से इस कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा (रिज्यूम), पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अन्य संबंधित मूल दस्तावेजों की छायाप्रति लेकर समय पर श्रम संयुक्त भवन पहुंचें। साथ ही, नियोजनालय के पोर्टल पर पूर्व निबंधित युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया में शामिल होने की सलाह दी गई है।

कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।