अपराध

नाली में गिरा कुख्यात डबला, टॉप अपराधियों में शामिल:सीतामढ़ी-STF, नगर थाना और पैंथर मोबाइल की संयुक्त कार्रवाई, छापेमारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नाली में गिरा कुख्यात डबला, टॉप अपराधियों में शामिल:सीतामढ़ी-STF, नगर थाना और पैंथर मोबाइल की संयुक्त कार्रवाई, छापेमारी

सीतामढ़ी में अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने टॉप अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात डबला उर्फ छोटे राउत को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस, एसटीएफ और पैंथर मोबाइल की संयुक्त टीम ने उसे शहर के सोना पट्टी स्थित रतन चौक की गली से दबोचा। लंबे समय से फरार डबला की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके हथियार और साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, डबला के शहर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नगर थाना, एसटीएफ और पैंथर मोबाइल की टीम ने रतन चौक की गली में घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही डबला भागने लगा। जवानों ने उसका पीछा किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… भागते-भागते नाली में गिरा, पुलिस भी पीछे से गिरी पुलिस से बचकर भागने के दौरान डबला एक नाली में जा गिरा।

उसे पकड़ने के लिए पीछे से दौड़ रहे पुलिसकर्मी भी नाली में गिर गए। इसके बाद जवानों ने मौके पर ही डबला को दबोच लिया। हथियार बरामदगी के लिए कई जगह छापेमारी गिरफ्तारी के बाद पुलिस डबला से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उसके पास हथियार होने की आशंका है। पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर हथियार के ठिकानों का पता लगाने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। कई गंभीर मामलों में आरोपी, लंबे समय से था फरार पुलिस के मुताबिक, डबला का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पुराने आपराधिक मामलों और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

साथियों और हथियार के नेटवर्क पर पुलिस की नजर डीएसपी सदर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टॉप अपराधियों की सूची में शामिल डबला को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है। उसके साथियों की तलाश और हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।