नाम में कन्फ्यूजन! लखनऊ के सिपाही को गिरफ्तार कर ले गई राजस्थान पुलिस

राजस्थान के सवाई माधोपुर में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. करीब 26 साल पहले मर चुके अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पुलिस ने लखनऊ में तैनात सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सिपाही 166 दिन जेल में रहा और 1 अगस्त को रिहा हुआ.
📡 स्रोत: NewsData.io