नामदेव बिरादरी ने लोहिया की पॉलिसी से मुतास्सिर होकर थामा समाजवादी पार्टी का दामन

बैठक में मौजूद समाजवादी पदाधिकारी और कार्यकर्ता -- रिपोर्ट -- सैय्यद जावेद अख्तर -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में समाजवादी पार्टी के जनक लोहिया की पॉलिसी से मुतास्सिर होकर बड़ी तादाद में नामदेव बिरादरी के लोग सपा में हुए शामिल।
इस मौके पर दीप कुमार नामदेव की जी-तोड़ कोशिश से बड़ी तादाद में बिरादरी के लोगों ने समाजवादी पार्टी की पॉलिसी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रहनुमाई में भरोसा जताते हुए पार्टी की मेंबरशिप हासिल की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष इदरीस खान ने पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के आम लोगों को साथ लेकर चलने और सामाजिक इंसाफ दिलाने के साथ ही सभी को इज्जत देने के लिए जानी जाती है।
अध्यक्ष ने नामदेव समाज के लोगों का पार्टी पर भरोसा जताकर बड़ी तादाद में समाजवादी दामन को थामने के लिए खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले वक्त में पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ जुटें।
बैठक में मौजूद नामदेव समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी तरह पार्टी का साथ देने का वादा किया।
बैठक में खासतौर से माया वाल्मीकि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हरनारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष, युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, राघवेंद्र यादव लकी नगर अध्यक्ष, रिजवान खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, सैयद उमर जिला सचिव, सुधीर निषाद, कन्हैया कश्यप, देवेश निषाद, राम जी गुप्ता, विक्की चंदेल, विकास गुप्ता, वर्षा नामदेव, पीयूष नामदेव, रामकुमार सैनी, दीप कुमार नामदेव सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी में खासतौर से लालबहादुर नामदेव, बदलू नामदेव, अयोध्या प्रसाद नामदेव, सुखलाल नामदेव, महराजीलाल नामदेव, रामगोपाल नामदेव, मूलचन्द्र नामदेव, लालबहादुर नामदेव, राजकुमार नामदेव, अखिलेश नामदेव, दिलबहार नामदेव, आशाराम नामदेव, देशराज नामदेव ने पार्टी में शामिल होकर मेंबरशिप हासिल की।
📡 स्रोत: NewsData.io