नमक की बोरियों के नीचे छिपाया 1.54 करोड़ रुपये का गांजा

सुकमा, 19 अगस्त 2026 सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 308 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ चौवन लाख रुपए से अधिक है। ये गांजा नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था। दोनों आरोपी राजस्थान निवासी बताए जा रहे हैं।
सुकमा पुलिस अब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर गांजे की खेप के मुख्य स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।