आज से नामांकन शुरू,बीजेपी में प्रदेशस्तर पर फाइनल होंगे नाम:पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी बोले- टिकट बंटवारे में किसी का दबाव नहीं
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र भरना शुरू हो गया है। प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय मिलेगा। आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन पत्र भरने का समय रखा है। लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार को छोड़कर प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन भर सकेंगे।
वहीं चुनावों को लेकर सभी भाजपा जिला अध्यक्षों ने संभावित दावेदारों के तीन नामों का पैनल प्रदेश मुख्यालय भेज दिया है। आज से तीन दिन तक प्रदेश स्तर पर इन नामों को लेकर मंथन होगा। बीजेपी में अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों के पैनल में आए नामों पर चर्चा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी एक नाम पर मुहर लगाएगी।
बीजेपी को मिले 50 हजार से ज्यादा आवेदन बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास विभिन्न स्तरों पर अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। एक ही वार्ड में पार्षद और निगम में मेयर पद के लिए कई दावेदार होने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व को स्थानीय गुटबाजी और दावेदारों के बीच संतुलन साधते हुए नाम तय करने होंगे।
ऐसे में प्रदेश स्तर पर होने वाली चयन प्रक्रिया को बेहद अहम माना जा रहा है। प्रभुलाल सैनी बोले- टिकट बंटवारे में किसी का दबाव नहीं बीजेपी में जयपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति के प्रभारी और जयपुर नगर निगम के पर्यवेक्षक प्रभुलाल सैनी ने कहा कि 29 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटें घोषित हो जाएंगी।
जहां छोटा-मोटा विवाद रहता है, वहां हर हाल में 30 अगस्त तक और उससे पहले टिकटों का ऐलान हो जाएगा। उन्होंने कहा- दबाव के आधार पर बिल्कुल भी न तो पार्टी काम कर रही है और न ही आगे काम करेगी। (पढ़ें पूरी खबर)
📡 स्रोत: NewsData.io