नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
03 अक्तूबर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में हिस्सा लिया और युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला।
इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से 30 से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी प्रतिभा और उत्साह की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा खेल, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ के संकल्प के साथ स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
संलग्न- फोटो