मनोरंजन

'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू

सिनेमा जगत में 8 अक्तूबर की सुबह नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद हर कोई शॉक्ड रह गया. एक्टर ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

उनकी मौत की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया और लोग इस खबर पर यकीन नहीं कर पाए. इंडस्ट्री में मातम पसर गया था.

ऐसे में अब 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने उन्हें याद किया और कहा कि अगर उन्हें मेडिकल सुविधा समय पर मिल गई होती तो नाना उनके बीच होते.

दरअसल, एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर और नाना पाटेकर ने साथ में फिल्म 'तिरंगा' में काम किया था और इसमें वर्षा ने उनकी प्रेमिका का रोल प्ले किया था. इसमें उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.

ऐसे में अब वर्षा ने उनके निधन के बाद उन्हें याद किया है चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.

नाना पाटेकर को याद कर वर्षा उसगांवकर की आंखें नम

एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर को याद किया, जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गई. एक्टर नाना को यादकर उनका दर्द छलक पड़ गया.

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें समय रहते हुए मेडिकल सुविधा मिल जाती तो वो बच सकते थे. एक्ट्रेस कहती हैं कि आज मेडिकल साइंस इतना आगे है कि लोग 100 साल तक जीते हैं.

वर्षा के अनुसार, दुनिया छोड़ने के लिए 75 साल कोई उम्र नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

वो हमारे बीच होते...

वर्षा ने कहा कि अगर नाना पाटेकर को वक्त पर जरूरी मेडिकल मदद मिल जाती तो शायद वो आज लोगों के बीच होते.

एक्ट्रेस ने बताया कि नाना के साथ बिताए दिन आज भी उनके दिल के सबसे करीब है.

वर्षा ने कहा कि वो खुज को लकी मानती हैं कि उन्हें 'तिरंगा' में नाना पाटेकर के साथ काम करने क

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।