नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा मंदिर

कालापीपल| श्रीराम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में जन्म प्रसंग आते ही पंडाल नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण और वासुदेव की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। जन्मोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन उज्जैन के सचिदानंद शर्मा कर रहे हैं।
वे भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन में महामंडलेश्वर कल्याण दास जी एवं महंत राधिकादास जी का विशेष मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हो रहा है।
📡 स्रोत: NewsData.io