देश

नारनौल में बाबा रामेश्वरदास की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद:उपप्रधान ने जयपुर निवासी प्रधान तथा दिल्ली के रहने वाले सदस्यों पर दर्ज कराई FIR

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नारनौल में बाबा रामेश्वरदास की प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद:उपप्रधान ने जयपुर निवासी प्रधान तथा दिल्ली के रहने वाले सदस्यों पर दर्ज कराई FIR

हरियाणा के नारनौल में राजस्थान की सीमा से सटे निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवास नौ स्थित प्रसिद्ध मंदिर से बाबा रामेश्वरदास प्राचीन आदमकद मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप ट्रस्ट के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों पर लगा है।

बाबा रामेश्वरदास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की शिकायत पर निजामपुर थाना पुलिस ने बाबा रामेश्वरदास मंदिर की समाधि पर स्थापित प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाने के मामले में छह नामजद व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

श्रद्धालुओं को बाहर निकाल ले गए प्रतिमा शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंदिर के सभी गेट बंद कर श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के बाद प्रतिमा को हटाकर वाहन में ले जाया गया, जिससे लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

बैठक में जताया गया विरोध शिकायतकर्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि ट्रस्ट की 3 अगस्त 2026 को हुई बैठक में अधिकांश ट्रस्टियों ने प्रतिमा बदलने का विरोध किया था। इसके बावजूद 2 सितंबर को कथित रूप से षड्यंत्र के तहत प्रतिमा को उसके स्थान से हटाकर ले जाया गया।

उनका आरोप है कि यह कार्रवाई बिना श्रद्धालुओं और ट्रस्ट के अन्य सदस्यों की सहमति के की गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर एसआई विजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बाबा रामेश्वरदास की समाधि पर लगी प्राचीन आदमकद प्रतिमा गायब मिली।

इसके बाद उपाध्यक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(D), 298, 299 और 61(2) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

इन लोगाें पर हुआ मामला दर्ज शिकायत में जयपुर निवासी ट्रस्ट के प्रधान सुरेश केडिया, दिल्ली निवासी सागरमल शर्मा, पालम निवासी हनुमान भारद्वाज, खरखड़ा-पाटन निवासी हरदयान, बसई निवासी नरेंद्र जांगड़ा, नांगलिया निवासी नाथजोगी समेत अन्य लोगों पर प्रतिमा हटाने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस कर रही जांच इस बारे में निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि उपप्रधान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच से छह नामजद लोगों के अलावा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रधान ने नहीं उठाया फोन इस बारे में जयपुर निवासी प्रधान सुरेश केडिया के मोबाइल नंबरों पर दो बार फोन कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, मगर प्रधान ने फोन नहीं उठाया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।