नरसिंहपुर में 51 फीट के रावण का दहन, सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देशभर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के इस पर्व पर नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउंड में पारंपरिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रावण दहन के पूर्व विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसके बाद बुराई के प्रतीक 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने देश के युवाओं से आगे आकर राष्ट्र का नेतृत्व करने और समाज से बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पंजाब से शुरू हुई एक बड़ी बीमारी... मैं हर जगह इस बात को बोलता हूँ कि आज के नौजवान आप हमारा भरोसा हो, नौजवान हमारे विश्वास के प्रतीक हैं...
जो थोड़ा-बहुत एक नशे का पूरा एक पंजाब से निकलकर पूरे देश में फैलने की जो एक प्रवृत्ति बढ़ी, इस देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने एक संकल्प के रूप में इसे लिया, हमारे देश के गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी ने इसको 2029 के पहले समूल नष्ट करने का जो संकल्प लिया, आज के नौजवानों को कंधे से कंधा मिलाकर उन संकल्पों को पूरा करने में अपना सहयोग करना चाहिए।
---- बाइट _ राव उदय प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन