राज्य

नरसिंहपुर- कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने गांवों में पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नरसिंहपुर- कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने गांवों में पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रवाना होने से पहले कलेक्टर रजनी सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के उद्देश्यों और शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर स्थल पर पहुंचने से पहले कलेक्टर रजनी सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश ने ग्राम पिठेहरा पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।

उन्होंने गांव में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

कलेक्टर ने गांव में संचालित शासकीय भवनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।