राज्य

नरसिंहपुर के पीएम श्री महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय विशेष कैंप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नरसिंहपुर के पीएम श्री महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय विशेष कैंप

सेवा संकल्प अभियान के तहत नरसिंहपुर में तीन दिवसीय लाइसेंस कैंप

पीएम श्री महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में ही लाइसेंस सुविधा

नरसिंहपुर के पीएम श्री महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय विशेष कैंप लगाया गया है। कैंप में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों के लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा कॉलेज परिसर में ही उपलब्ध कराई जा रही है। छात्राओं के लिए यह सुविधा निःशुल्क है, जबकि छात्रों के लिए 275 रुपये की फीस निर्धारित की गई है।

फीस का भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। कॉलेज परिसर में ही सुविधा मिलने से विद्यार्थियों का समय और खर्च बच रहा है। साथ ही, लाइसेंस बनवाने के लिए उन्हें बिचौलियों या दलालों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। कैंप को लेकर छात्राओं में उत्साह है। विद्यार्थियों ने कॉलेज में ही सरकारी सुविधा मिलने को सुविधाजनक बताया।

परिवहन विभाग और कॉलेज प्रशासन की इस पहल से विद्यार्थियों को लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में सहूलियत मिल रही है।

बाइट्स:

  • ख़ुशी कौरव — छात्रा, नरसिंहपुर
  • भूमिका विश्वकर्मा — छात्रा, नरसिंहपुर
  • नेतराम प्रजापति — कोऑर्डिनेटर, परिवहन विभाग, नरसिंहपुर
M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।