राजनीति

नरसिंहपुर में ‘सेवा ज्योति संकल्प सभा’, PM मोदी के संदेश का हुआ लाइव प्रसारण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नरसिंहपुर में ‘सेवा ज्योति संकल्प सभा’, PM मोदी के संदेश का हुआ लाइव प्रसारण

हजारों नागरिकों और विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश

2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’

नरसिंहपुर, अक्टूबर 07: जिले के स्टेडियम ग्राउंड में ‘सेवा ज्योति संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। हजारों नागरिकों और स्कूली विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का संदेश उत्साह के साथ सुना।

कार्यक्रम के बाद सभी ने ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और 25 वर्षों की जनसेवा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्य और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश और आत्मविश्वास से 2047 के विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं, हितग्राहियों और विद्यार्थियों का आभार जताया।

------- बाइट :

  • प्रहलाद पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, मप्र
  • राम स्नेही पाठक — जिला अध्यक्ष, भाजपा, नरसिंहपुर
M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।