नरसिंहपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत नरसिंहपुर में रक्तदान शिविर, NCC कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नरसिंहपुर, अक्टूबर 04: मध्यप्रदेश में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
राज्यभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है। नरसिंहपुर के रक्तदान शिविर में एनसीसी के जवानों की सहभागिता ने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता की अपील की है।
----------
बाइट – सुनील कोठारी, प्रतिनिधि, रेड क्रॉस सोसायटी
बाइट – डॉ. राजेश कुमार ठाकुर, एमपी-1 बटालियन, नरसिंहपुर