राज्य

नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ ‘आंगन मिलन‘ कार्यक्रम आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ ‘आंगन मिलन‘ कार्यक्रम आयोजन

नारायणपुर, 29 सितंबर 2026

‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत नारायणपुर जिले में ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम के तहत अमगांव, बेलगांव, ओरछा, कोहकामेटा, बेनुर और छोटेडोंगर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रों में आकर्षक सजावट के साथ रंगोली के माध्यम से बच्चों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व को प्रदर्शित किया गया।

बांग्लापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं और अभिभावकों को टीकाकरण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी विभागीय योजनाओं जानकारी दी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।