अपराध

नारियल डालने के बहाने नदी में कूदा युवक:भतीजे के साथ दवा लेकर लौट रहा था, पुल से रामगंगा में लगाई छलांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नारियल डालने के बहाने नदी में कूदा युवक:भतीजे के साथ दवा लेकर लौट रहा था, पुल से रामगंगा में लगाई छलांग

शाहजहांपुर में रविवार दोपहर 3 बजे 36 साल के सुधीर ने कोलापुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना थाना परशुरामपुरी क्षेत्र की है। नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी तेज है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से सुधीर की तलाश की जा रही है। भतीजे के साथ दवा लेने आया था थाना मिर्जापुर क्षेत्र के राजारायपुर गांव निवासी सुधीर अपने भतीजे अतुल के साथ बुखार की दवा लेने शाहजहांपुर आए थे।

दवा लेने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परिजनों का फोन आया। उन्होंने लौटते समय नदी में डालने के लिए एक नारियल खरीदने को कहा। पुल पर बाइक रुकते ही नदी में कूदा दोनों ने परशुरामपुरी क्षेत्र से नारियल खरीदा। अतुल बाइक चला रहा था और सुधीर पीछे बैठे थे। कोलापुल पहुंचने पर अतुल ने बाइक रोक दी।

सुधीर नारियल लेकर पुल की रेलिंग के पास पहुंचे। इसके बाद वह नारियल के साथ रामगंगा नदी में कूद गए। भतीजे ने लोगों को दी सूचना सुधीर को नदी में कूदते देखकर अतुल ने शोर मचाया। उसने वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई है।

नदी में तेज बहाव के कारण अभी सुधीर का पता नहीं चल सका है। 10 दिन से था बुखार, राजमिस्त्री था सुधीर अतुल ने बताया कि सुधीर को करीब 10 दिन से बुखार आ रहा था। वह राजमिस्त्री का काम करते थे और परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है। सुधीर पूर्व बीडीसी मेंबर थे।

वह 3 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। मां-बाप की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

रोग और आपातकाल में जब तात्कालिक समाधान न मिले, तो घबराहट में जल में कूदना जीवन के लिए खतरा बन जाता है। स्वास्थ्य संबंधी आपात में परिवार के साथ डॉक्टर या अस्पताल से सलाह लें, न कि जोखिम भरी कार्रवाई। समाज में आपसी सहारा और सही मार्गदर्शन से ऐसी दुर्घटनाएँ रोकी जा सकती हैं। हम सभी को अपने प्रियजनों के लिए सुरक्षित विकल्प चुनने की प्रेरणा देते हैं, ताकि जीवन और स्वास्थ्य का संरक्षण हो सके।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।