नर्मदापुरम- 12 सितंबर को होगी वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत
NEWS
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 को वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी। नर्मदापुरम के साथ इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर और सिवनीमालवा तहसील न्यायालयों में भी लोक अदालत लगेगी।
इसमें राजीनामा योग्य आपराधिक, चेक बाउंस, विद्युत चोरी, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक, सिविल और भू-अर्जन सहित अन्य मामलों का आपसी समझौते से निराकरण किया जाएगा। प्री-लिटिगेशन मामलों में जलकर, संपत्तिकर, बैंक ऋण और बिजली बिल जैसे मामले भी शामिल होंगे।