अपराध

नर्मदापुरम जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी, 04 प्रकरण कायम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नर्मदापुरम जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी, 04 प्रकरण कायम

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी, 04 प्रकरण कायम

नर्मदापुरम : कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक जिला आबकरी अधिकारी अभिलाश पाठक के नेतृत्व में इटारसी औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत संचालित मदिरा दुकान तथा ढावो कि जाँच की गई।

कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के नियमों के तहत कुल 04 प्रकरण कायम किए गए। उक्त कार्रवाई में वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक के.के. पडरिया, प्रधान आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी, दुर्गेश पठारिया, का योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मदिरा दुकानों तथा ढावों की जाँच निरंतर जारी रहेगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नर्मदापुरम जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी के आदेशानुसार बड़ी कार्रवाई की गई है। यह विषय अवैध मदिरा के उत्पादन और वितरण को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अवैध मदिरा से स्वास्थ्य जोखिम, सामाजिक कलह और कर राजस्व की हानि होती है, जिसे नियंत्रित करना ज़रूरी है। इस अभियान से आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा: सुरक्षित पेय पदार्थों की उपलब्धता बढ़ेगी, अपराध दर घटेगी और कर राजस्व में सुधार होगा, जिससे स्थानीय व

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।