राज्य

नर्मदापुरम में आज 5 कॉलोनियों में बिजली कटौती:नए सब-स्टेशन की लाइन जोड़ी जाएगी, 20 से ज्यादा कॉलोनियों को राहत मिलेगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नर्मदापुरम में आज 5 कॉलोनियों में बिजली कटौती:नए सब-स्टेशन की लाइन जोड़ी जाएगी, 20 से ज्यादा कॉलोनियों को राहत मिलेगी

नर्मदापुरम शहर के मालाखेड़ी क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा नया 33/11 केवी सब-स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके शुरू होने से मालाखेड़ी, चक्कर रोड और आसपास की 20 से ज्यादा कालोनियों में बिजली गुल होने की समस्या से निजात मिलेगी। जिसका कार्य अब अंतिम चरणों में है।

न्यू मालाखेड़ी सब स्टेशन से ही लाइन जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है। आज (गुरुवार) भी लाइन जोड़ने का कार्य होगा। जिसमें नर्मदा टाउन फीडर सुबह 10 से 11 बजे तक बंद रहेगा।

कटौती की वजह से गोकुलधाम, सांईछत्र, रिशिपूरम, क्रिश्न रेसीडेंसी, वैदिक विहार, IBD नेचुरल परिसर समेत अन्य आसपास का क्षेत्र बिजली गुल रहने से प्रभावित होगा।

बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या होगी खत्म मालाखेड़ी रोड, नर्मदा टाउन, हाउसिंग बोर्ड और चक्कर रोड क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की शिकायतें आती थीं। मौजूदा फीडर पर लोड ज्यादा होने के कारण मेंटेनेंस के दौरान भी घंटों बिजली बंद रहती थी।

समस्या को देखते हुए बिजली कंपनी ने मालाखेड़ी में नया सब-स्टेशन बनाने का काम शुरू किया। अब इसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही टेस्टिंग के बाद सप्लाई शुरू की जाएगी। बिजली कंपनी के जोन 2 के एई राहुल कुमार ने बताया सब-स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है।

लाइन जोड़ने का कार्य जारी है। जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।