राज्य

नर्मदापुरम : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद सभागृह में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नर्मदापुरम :  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद सभागृह में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: सिवनी मालवा में लगा विशेष शिविर, 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण नर्मदापुरम : कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सिवनी मालवा तहसील कार्यालय के जनपद सभागृह में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का नेतृत्व एसडीएम श्री विजय राय एवं तहसीलदार श्री नितिन झोड़ ने किया। शिविर में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतें, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदन और पीएम-किसान एवं सीएम-किसान योजना से संबंधित तकनीकी त्रुटियों वाली शिकायतों की सुनवाई की गई।

अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं को सुनकर 25 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर उन्हें बंद कराया। शेष लंबित मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। शिकायतों के त्वरित समाधान पर शिकायतकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार माना और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की सराहना की।

सभी शिकायतकर्ताओं ने स्वेच्छा से अपनी शिकायतें संतुष्टि के साथ बंद करवाईं। शिविर को सफल बनाने में क्षेत्र के सभी हल्का पटवारी, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, तहसील कार्यालय के कर्मचारी एवं तकनीकी स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।