नर्मदापुरम- पिपरिया में बस-कार की भीषण टक्कर, 30 घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीएमओ डॉ. राजकुमार देजवार के अनुसार, गंभीर घायलों में कई लोगों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। रेफर किए गए घायलों में पचमढ़ी निवासी पुरुषोत्तम (59), सुमित (38), सुलेखा (37), मनीष (19), करण (56), चेतना (6) और पुष्पा (36) शामिल हैं।
इसके अलावा भोपाल की सुलेखा (45), श्रीधाम की रज्जो (50), मटकुली के अनिल (42), पिपरिया की पार्वती (47), जबलपुर के छोटेलाल (50), केशला के ललित (35) और कार चालक श्वेतांक राय को भी आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया।
बस में सवार यात्री मनीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी और चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। यात्री के मुताबिक, कार से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि पटेरिया बस एमपी 05 पीओ 282 की कार से टक्कर हुई थी।
टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर घायलों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया गया।