नर्मदापुरम- रक्षा सूत्र कार्यक्रम में कलेक्टर ने बंधवाई स्कूली छात्राओं से राखी
पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर और वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय संयुक्त सीनियर बालिका छात्रावास में पहुंचकर अधिकारियों ने नन्हीं छात्राओं का स्नेह स्वीकार किया। छात्राओं ने उत्साह और आत्मीयता के साथ अधिकारियों की कलाइयों पर राखियां बांधीं।
कलेक्टर ने बच्चियों को मिठाई और उपहार भेंट किए। इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से पढ़ाई, आवासीय सुविधाओं, शिक्षकों के व्यवहार और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करते हुए अपने सपनों को साकार करने की अपील की।
कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं को परीक्षा की तैयारी पूरी मेहनत से करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कम से कम एक-एक छात्रा के मेरिट सूची में स्थान बनाने और सभी छात्राओं के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने की उम्मीद जताई।