नर्मदापुरम- सात दिनों में 1,224 चालान, ₹4 लाख 21400 समन शुल्क
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभियान में जागरूकता के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के सातवें दिन 04 अक्टूबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सीटबेल्ट की सघन जांच की गई। 119 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट नहीं पहनने पर कार्रवाई करते हुए ₹35,700 समन शुल्क वसूला गया।
34 वाहन चालकों के विरुद्ध सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए ₹17,000 समन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार सातवें दिन हेलमेट एवं सीटबेल्ट संबंधी कुल 153 चालान किए गए तथा ₹52,700 समन शुल्क की कार्रवाई की गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु 41 प्रकरण पीओएस मशीन के माध्यम से तथा 02 प्रकरण पत्र के माध्यम से, कुल 43 प्रकरण आरटीओ को भेजे गए।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संदेश है। हेलमेट और सीटबेल्ट से बचाव, दुर्घटना के जोखिम को घटाता है। जब अधिकारी कार्रवाई करते हैं, तो वह चेतावनी नहीं, बल्कि समाज के हर सदस्य को सुरक्षित यात्रा का अधिकार याद दिलाता है। चलिए, जिम्मेदारी से चलें, सुरक्षा को प्राथमिकता दें और अपने साथियों को भी यही प्रेरणा दें—सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज।