‘नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान’ के तहत नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
24 अक्तूबर 2026, देहरादून: नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंर्तगत राज्य में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चम्पावत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 114 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के क्रम में एसओजी चम्पावत और टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन टनकपुर के निकट बिचई क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उन्हेांने कहा कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, टिहरी गढ़वाल में कोतवाली चंबा पुलिस ने नागणी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 220 ग्राम अवैध चरस के साथ, एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टिहरी पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
(
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत राज्य में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 24 अक्तूबर 2026 को चम्पावत पुलिस ने 114 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के एक युवक को गिरफ्तार किया, जो मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। यह कदम नशा विरोधी नीति को मजबूत करने और समाज में नशा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है। यदि इस तरह के अभियानों से नशे का प्रसार घटता है, तो आम जनता के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
नशा-मुक्त समाज की दिशा में हर कदम ज़रूरी है। जब अवैध व्यापार की जड़ें मिटती हैं, तो हमारे बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य खुलता है। यदि कोई नशे से जूझ रहा हो, तो उसे सहायता के लिए नज़दीकी हेल्पलाइन या पुनर्वास केंद्र से जुड़ने का प्रोत्साहन दें। समाज में सहानुभूति और सहयोग से हम नशे की जंजीरों को तोड़कर एक स्वस्थ, समृद्ध समुदाय बना सकते हैं।