अपराध

नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें: एसएसपी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें: एसएसपी

सितंबर 29, शिमला (हिमाचल प्रदेश): जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी (NCORD) द्वारा आयोजित बैठक में शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में राजस्व विभाग का सहयोग भी बढ़ा है और जिले में भांग की खेती को नष्ट करने के अभियान में तेजी आई है।

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों द्वारा किए गए अतिक्रमण से संबंधित मामलों में भी सभी विभागों को मिलकर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा निर्देश दिए कि पुलिस अधिकारी माह में कम से कम दो बार नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करें।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर, एसडीएम शहरी सन्नी शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।