अपराध

नशा तस्करी से अर्जित 1 करोड़ का मकान फ्रीज:आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत टिब्बी पुलिस की कार्रवाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नशा तस्करी से अर्जित 1 करोड़ का मकान फ्रीज:आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत टिब्बी पुलिस की कार्रवाई

हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए टिब्बी में नशा तस्करी से अर्जित करीब एक करोड़ रुपए कीमत के 360 वर्गगज के रिहायशी मकान को फ्रीज कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत की है।

फ्रीज किया गया मकान वार्ड नंबर 5, गुड़िया निवासी सलमान खान उर्फ सलीम खान पुत्र शाहनवाज उर्फ लखा का है। आरोपी पर पहले से पांच मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, सलमान खान एक कुख्यात नशा तस्कर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तीन, चोरी का एक और आर्म्स एक्ट का एक, यानी कुल पांच प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के साथ-साथ उसकी संपत्ति और आय के स्रोत की भी जांच की। बाइक पर पकड़ा था, चिट्टा बरामद आरोपी सलमान खान को 3 अप्रैल 2025 को तत्कालीन टिब्बी थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़ा था।

गश्त के दौरान पुलिस ने उसे कच्चा पटरडा नहर, एमकेएस रोही गुड़िया क्षेत्र में बाइक पर सवार पाया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 62.07 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) और 13,890 रुपए की बिक्री राशि बरामद हुई थी। इस संबंध में टिब्बी थाने में प्रकरण संख्या 129/2025, धारा 8/21, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वैध आय का स्रोत नहीं मिला मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की वित्तीय स्थिति और संपत्तियों की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि सलमान खान के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और इसी अवैध कमाई से उसने करीब 360 वर्गगज क्षेत्र में रिहायशी मकान बनवाया था।

धारा 68-F के तहत मकान फ्रीज पुलिस जांच में मकान की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए सामने आई। पुलिस का मानना है कि यह संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से बनाई गई थी। इसी आधार पर टिब्बी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत मकान को फ्रीज करने की कार्रवाई की है।

अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी संगरिया शंकरलाल छाबा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में टिब्बी थानाधिकारी राकेश सांखला और उनकी टीम शामिल रही।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।