नशामुक्त भारत की दिशा में कदम तेजी से बढ़ रहे- पीएम मोदी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 27, नई दिल्ली: 2029 तक मोदी सरकार देश को नशामुक्त करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। आज पीएम के मन की बात भी यही थी युवा खुद को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लें। इसके साथ ही पीएम ने युवाओं के लिए लाल किले से की गई अपनी घोषणा की याद दिलाई और कहा कि खेलों में टैलेंट खोजना जरूरी है।प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात में युवाओं के लिए ये बड़ा संदेश था।
पीएम ने खुशी जताई है कि नशामुक्त भारत की दिशा में कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। पीएम ने कहा कि नशा मुक्त अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा और आने वाले दिनों में इसमें कई कड़ियां जोड़ी जाएँगी।पीएम की अपील है कि नशे की तरफ बढ़ते युवा को संभाला जाए, उनसे बात की जाए। पीएम ने युवाओं के लिए स्पोर्ट्स टैलेंट हंट का भी जिक्र किया और इस बार लाल किले से की अपनी घोषणा को फिर दोहराया।
इस बात पर बल दिया कि भारत लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करता रहे, इसके लिए गाँव और कस्बों तक पहुँचकर sporting talent को खोजना जरूरी है। पीएम ने एक ऐसे ही शख्स का जिक्र किया जो पंजाब के हैं और नाम है राजिंदर सिंह।युवा पीढ़ी से इस देश को हमेशा उम्मीदें रहती है और आज का जेन जी तो बहुत स्मार्ट है।
पीएम ने खुद इनके टैलेंट को माना है। लगातार हम खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। नशे से दूर रहकर युवा देश को विकसित करने में अपनी भूमिका निभा सकता है और यही पीएम का संदेश भी है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नशामुक्त भारत की दिशा में सरकार द्वारा 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह विषय समाजिक स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नशा समाज में अपराध, स्वास्थ्य समस्याएँ और उत्पादकता में कमी का कारण बनता है। प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश युवाओं को खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से टैलेंट खोजने के लिए प्रेरित करता है, जिससे नशा मुक्ति के साथ-साथ रोजगार और सामाजिक समरसता