‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत - संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजनांदगांव, 25 अगस्त 2026 सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर द्वारा राजनांदगांव के शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत - संकल्प अभियान’ के तहत चित्र प्रदर्शनी और जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य सुचित्रा गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही एनएसएस समन्वयक को महाविद्यालय में नशा विरोधी क्लब गठित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को बिलाईगढ़ शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उमाकांत मिश्रा ने भी संबोधित किया।