राज्य

नशे के खिलाफ जागरूकता और युवाओं को स्वस्थ एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जमशेदपुर के शारदामुनि कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नशे के खिलाफ जागरूकता और युवाओं को स्वस्थ एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जमशेदपुर के शारदामुनि कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

एंकर : नशे के खिलाफ जागरूकता और युवाओं को स्वस्थ एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जमशेदपुर के शारदामुनि कन्या विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10 तक की 12 सौ से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।

VO 1 : नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसी संदेश को प्रभावी ढंग से छात्राओं तक पहुंचाने के लिए गीता थिएटर की ओर से ‘नशा करें नाश’ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। थिएटर की अध्यक्ष गीता गीता कुमारी और सचिव प्रेम दीक्षित ने बताया कि ‘माय भारत’ के माध्यम से 100 सप्ताह तक नशा मुक्ति अभियान चलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत जमशेदपुर के 100 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

BYTE 1 – प्रेम दीक्षित, सचिव, गीता थिएटर

VO 2 :

शारदामुनि गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधानाचार्य, प्रमिता चक्रवर्ती ने कहा कि यह अच्छी पहल है और ऐसे कार्यक्रम हर स्कूल में होना चाहिए। जिससे युवा जागरुक होंगे।

BYTE 2 – प्रमिता चक्रवर्ती, प्रधानाचार्य, शारदामुनि गर्ल्स हाई स्कूल

वीओ 3--

छात्राओं ने कहा कि नशे से स्वास्थ्य प्रभावित होने के साथ परिवार और समाज पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने नशा मुक्ति का संदेश अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बाइट -- छात्रा

वीओ 4--

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अभियान का संदेश है—“नशा को नहीं, कला को चुनो।” जमशेदपुर से राजेश कुमार लाल दास की रिपोर्ट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।